महापौर व आयुक्त ने दुकानदारों व व्यपारियो से अपील बायो प्लास्टिक का भी करें इस्तेमाल,बायोडिग्रेडेबल पर्यावरण के लिए हानिकारक नही

महापौर व आयुक्त ने दुकानदारों व व्यपारियो से अपील बायो प्लास्टिक का भी करें इस्तेमाल,बायोडिग्रेडेबल पर्यावरण के लिए हानिकारक नही


दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बाजारों के थोक व चिल्हर विक्रेताओ के दुकानों में विभिन्न प्रकार के बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक व बायोडिग्रेडेबल डिस्पोजल भो मार्केट में मिलने लगा है।सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध के बाद बायोडिग्रेडेबल की राह चला दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के दुकानों में, दाम भी काफी कम।बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक कैरी बैग का उत्पादन दुकानों में बिकना शुरू हो गया है। एक बैग का दाम भी काफी कम है।बता दे कि  बायोडिग्रेडेबल और पर्यावरण के अनुकूल बायो प्लास्टिक कैरी बैग बाजारों में उपलब्ध हैं।ये बैग पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं और पारंपरिक प्लास्टिक बैगों का एक अच्छा विकल्प हैं।बायोप्लास्टिक बैग आमतौर पर मक्का स्टार्च या अन्य पौधों के आधारित सामग्रियों से बनाए जाते हैं, जो उन्हें खाद बनाने योग्य बनाते हैं। इसका मतलब है कि वे प्राकृतिक रूप से विघटित हो जाते हैं, जिससे पर्यावरण में प्लास्टिक कचरा कम होता है। महापौर व आयुक्त ने दुकानदारों व व्यपारियो से अपील बायो प्लास्टिक का भी करें इस्तेमाल,बायोडिग्रेडेबल पर्यावरण के लिए हानिकारक नही।महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि बायोप्लास्टिक बैग क्यों इस्तेमाल करने चाहिए,पर्यावरण के अनुकूल बायोप्लास्टिक बैग पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं और पारंपरिक प्लास्टिक बैगों की तरह हानिकारक रसायनों को नहीं छोड़ते हैं। महापौर श्रीमती अलका बाघमार व आयुक्त श्री अग्रवाल ने आगे ये भी बताया कि बायोडिग्रेडेबल,वे प्राकृतिक रूप से विघटित हो जाते हैं, जिससे कचरा कम होता है।नवीकरणीय संसाधन,वे आमतौर पर मक्का स्टार्च या अन्य पौधों के आधारित सामग्रियों से बनाए जाते हैं, जो नवीकरणीय संसाधन हैं।स्वस्थ विकल्प:वे खाद्य पदार्थों को रखने के लिए एक स्वस्थ विकल्प हैं, क्योंकि उनमें हानिकारक रसायन नहीं होते हैं।उन्होंने आम जनता से अपील कर कहा नागरिक बायोप्लास्टिक बैग खरीदना चाहते हैं, तो मार्केट क्षेत्र एवं स्थानीय किराना दुकानों  वाली दुकानों में खरीद सकते है।उन्होंने कहा कि आपका हर एक कदम शहर के स्वच्छता की ओर बढ़कर मिल पत्थर साबित हो सकता है।फिर देर की बात की आज ही छोड़े पॉलीथिन ओर अपनाए बोयो डिग्रेडेबल, जो पर्यवारण के लिए हानिकारक नही है।