दुर्ग : कसारीडीह-बोरसी मंडल में संगठनात्मक बैठक एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय बैठकों के क्रम में कसारीडीह-बोरसी मंडल की संगठनात्मक बैठक एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के नेतृत्व तथा मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राजीव पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक का शुभारंभ अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ हुआ, जिसमें संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की रीति-नीति, जनसंपर्क अभियान तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी दी। मंडल प्रभारी राजीव पाण्डेय ने भी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन ललेश्वरी साहू ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राजीव पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ सहसंयोजक राकेश साहू, प्रकाश साहू, जिला सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी लेखिका अड़िया, जिला आईटी सेल सह संयोजक आसपुरन चौधरी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री भारती साहू, जिला युवा मोर्चा महामंत्री अनिकेत यादव, मंडल उपाध्यक्ष सुनील साहू, लक्ष्मीकांत दुबे, मनोज यादव, मंडल मंत्री जितेंद्र साहू, सरस्वती साहू, वार्ड 54 पोटियाकला पार्षद हिरौदी चंदानिया, वार्ड 51 पार्षद साजन जोसफ, आईटी सेल प्रभारी ललेश्वरी साहू, पीयूष मालवीय, रामखिलावन साहू, शिवकुमारी द्विवेदी, दुष्यंत साहू, भारतेन्दु गौतम, राजेश सिंह, कनई पॉल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमन वर्मा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष इकबाल सिद्दीकी, अनिल मार्कण्डेय, महेश साव, खिलेंद्र साहू, इकराम कुरैशी, अमर यादव, ओमप्रकाश साहू, किशन कुमार बारले, पंकज साहू, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री सरस्वती शर्मा, तोषण साहू, अंजना बेहरे, सुमन विश्वकर्मा, कीर्ति यादव, केशरी चंद्राकर, नूतन साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।