नानी अम्मा के 20वें उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, चादरपोशी व लंगर का आयोजन
भिलाई। ताज दरबार कैंप एक भिलाई में इस वर्ष हजरत नानी अम्मा रहमतुल्ला अलैहि का 20 वां उर्स पाक पूरी शानो शौकत के साथ मनाया गया। हर साल की तरह इस साल भी सैकड़ों की संख्या में जायरीन शामिल हुए और उन्होंने चादरपोशी की रस्म अदा की संदल चादर पेश की। लोगों ने खैर और बरकत की दुआएं मांगी। इसके बाद फातिहा ख्वानी की गई। जिसमें सैकड़ों की तादाद में लोगों ने लंगर में भागीदारी दी। ताज दरबार की खिदमत गुजार एवं हजरत नानी अम्मा कल्याण समिति की अध्यक्ष हज्जन बदरुन्निसा ताजी और गद्दी नशीन मोहम्मद सादिक ताजी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की।