सिरसा गेट अंडर ब्रिज दो माह रहेगा बंद, 1 जुलाई से बदल जाएगा ट्रैफिक रूट

सिरसा गेट अंडर ब्रिज दो माह रहेगा बंद, 1 जुलाई से बदल जाएगा ट्रैफिक रूट

दुर्ग/ रेलवे विभाग द्वारा सिरसा गेट अंडर ब्रिज में मरम्मत एवं सुधार कार्य कराए जाने के कारण यह मार्ग 1 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगा। इसे देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने रविवार को अंडर ब्रिज एवं आसपास के मार्गों का निरीक्षण कर वैकल्पिक यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
यातायात पुलिस ने निर्माण कार्य के दौरान अंडर ब्रिज के दोनों ओर बैरिकेडिंग एवं ट्रैफिक स्टॉपर लगाने की तैयारी का निरीक्षण किया। साथ ही आम नागरिकों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए छोटे एवं भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
चरोदा एच केबिन होते हुए जी केबिन अंडर ब्रिज मार्ग से सिरसा कला।
रॉयल खालसा तिराहा – देवभोग – उरला अंडर ब्रिज – देवबलौदा मार्ग।
कुम्हारी बीएमसी मिल से ग्राम कुगदा अंडर ब्रिज मार्ग।
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
कुम्हारी – कांजी हाउस – मोतीपुर – आवरी ग्राम होते हुए सिरसा कला मार्ग।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि 1 जुलाई से 31 अगस्त तक सिरसा गेट अंडर ब्रिज बंद रहने के दौरान केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। साथ ही ट्रैफिक संकेतकों एवं पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।