युवक कांग्रेस अध्यक्ष के प्रमुख दावेदार ऋषि साहू ने बाबा धाम जा रहे श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के प्रमुख दावेदार ऋषि साहू ने बाबा धाम जा रहे श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन

दुर्ग/सावन के पहले दिन दुर्ग से बैद्यनाथ धाम के लिए ट्रेन से रवाना हुआ आज कांवरियों का पहला जत्था, जिसमें दुर्ग के लगभग 200 से अधिक भक्त रवाना हुए, बोल बम और हर हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हुआ स्टेशन, सावन के पहले दिन से ही बोल बम के जयघोष गूंजने लगे.l
    सावन माह की पवित्रता और आस्था के साथ आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से आज बोलबम सेवा समिति गंजपारा के करीब 200 शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की यात्रा के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को दुर्ग युवक कांग्रेस अध्यक्ष ऋषि साहू द्वारा पूर्व विधायक अरुण वोरा के हाथों शहर एवं प्रदेश देश की खुशहाली के लिए बैजनाथ धाम में बाबा का पवित्र त्रिशूल भेंट  करने हेतु दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे   ऋषि साहू ने बोलबम सेवा समिति के सदस्यों को अरुण वोरा जी के हाथों से बाबा का त्रिशूल भेट किया, एवं सभी को आगे के रास्ते के लिए स्वल्पाहार भी भेंट  किया, अरुण वोरा ने सभी उनकी सुरक्षित और मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। अरुण वोरा ने कहा कि बाबा धाम यात्रा केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि सामूहिक एकता,अनुशासन और संस्कृति का भी प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति भावना का संचार करते हैं। यह यात्रा हमारी श्रद्धा, संस्कृति और सामूहिक आस्था का प्रतीक है। इस यात्रा में प्रमुख रूप से सुरेश गुप्ता गुड्डू कश्यप मनोज गुप्ता लाला डब्बू चंद्रवंशी पिंकी गुप्ता विनय मिश्रा संदीप शास्त्री मिश्री गुप्ता राजेंद्र शर्मा ललित शर्मा मनोज गुप्ता राजू पुरोहित मनोज शर्मा संदीप गुप्ता मोहित पुरोहित ऋषि गुप्ता संजय सेन, राहुल गुप्ता हरीश ढीमर गोलू ढीमर रितेश साहू मनोज श्रीवास्तव विशाल शर्मा वाशु शर्मा शिव प्रकाश एवं सैकड़ों शिवभक्त रवाना हुए  इस अवसर पर पूर्व महापौर आर एन वर्मा पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिश्रा  दुर्ग सुधीर कुमार एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थेl