14 स्वर्ण समेत 37 पदकों के साथ दुर्ग ने हासिल किया उपविजेता का खिताब, विधायक ललित चंद्राकर ने विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

14 स्वर्ण समेत 37 पदकों के साथ दुर्ग ने हासिल किया उपविजेता का खिताब, विधायक ललित चंद्राकर ने विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 18 से 20 सितंबर तक राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान, बहतराई, बिलासपुर में 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों के लगभग 570 खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर एवं निर्णायकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में उपविजेता का स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के परिणाम में मेजबान बिलासपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दुर्ग जिला दूसरे स्थान पर रहा। रायगढ़ ने तीसरा और कोरबा ने चौथा स्थान हासिल किया। दुर्ग जिले की टीम ने कुल 119 अंक अर्जित करते हुए उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टीम ने 14 स्वर्ण, 13 रजत एवं 10 कांस्य पदक हासिल किए।
जिला ताइक्वांडो संघ दुर्ग के सचिव राकेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम के मुख्य कोच अनिल कुमार देवांगन (चरोदा क्लब) रहे। सहयोगी कोच के रूप में ईशु यादव, मृत्युंजय प्रधान, उत्तम कुमार बौद्ध एवं चंद्रकुमार साहू ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय रेफरी राकेश पुरी गोस्वामी, भुनेश्वरी ठाकुर एवं ज्योति वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
स्वर्ण पदक विजेता
दुर्ग जिले के लिए सुहाना गारुडीक, रोहित रघुनाथ नायर, शौर्य वर्मा, स्वतंत्र तिवारी, काव्य यादव, हर्षिता कुमारी, हर्ष कुमार शिववंशी, साक्षी चौहान, डी. अक्षया, शिवानी, टी. प्रणय कुमार, मोहित डहरिया, रिद्धी डहरिया, कुशमिता साहू, जतिन नायक और राजलक्ष्मी पटेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
रजत पदक विजेता
ज्योति वर्मा, दुर्गेश मानिकपुरी, अक्षित भगत, मायरा निगम, रुचिका निषाद, इंद्रजीत चौधरी, श्वेता चौहान, पुष्पेन्द्र कुमार देवांगन, वात्सल्य बंकुरे, मोक्ष साहू, एन. निखिल राम, वाय. आरोही, सोनिया सोनी और कुलदीप कुमार सेन ने रजत पदक जीता।
कांस्य पदक विजेता
हर्षित शर्मा, कंचन विश्वकर्मा, अभिजीत दुबे, आर्या मिश्रा, कायरा निगम, प्रिंस बंजारे, प्रियांशु सिंह चौहान, मानस कुमार, लिवेश कुमार वर्मा, वाय. रितिका, काव्य कुमार शिववंशी, आयुष यादव, तुष्य देवांगन, यथार्थ वर्मा और शौर्य सिंह चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया।
दुर्ग जिले की इस उपलब्धि पर  सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला ताइक्वांडो संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहन पुरी गोस्वामी, रोशन ताम्रकार, रिवेन्द्र यादव, अविनाश प्रताप सिंह, राजेश वर्मा, धनसिंह चंद्राकर सहित संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। सभी ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदक जीतकर दुर्ग पहुंचे खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने के बाद दुर्ग लौटे खिलाड़ियों का दुर्ग रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सभी विजेता खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।