स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, संजू देवी को अभिषेक टंडन ने दी शुभकामनाएं

स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, संजू देवी को अभिषेक टंडन ने दी शुभकामनाएं

दुर्ग/ जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर अभिषेक टंडन, जिला प्रभारी खेल एवं कला, भाजयुमो दुर्ग ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य के रूप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। संजू देवी ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश की युवा बेटियों के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों की यह सफलता देश की बेटियों की प्रतिभा, मेहनत, लगन और आत्मविश्वास को दर्शाती है। यह उपलब्धि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले युवाओं को नई प्रेरणा प्रदान करेगी।
अभिषेक टंडन ने भारतीय महिला कबड्डी टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।