उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रामशिला की कुटिया वृद्धा आश्रम जूनवानी भिलाई में फल वितरण कर एक नग कुलर प्रदान किया
भिलाई नगर / उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित भिलाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राम शीला की कुटिया वृद्धा आश्रम जूनवानी भिलाई में उन्नति सहकारी साख समिति मर्यादित भिलाई के द्वारा जुनवानी स्थित रामशिला की कुटिया वृद्ध आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फल का वितरण करने के साथ एक नग आगामी गर्मी को ध्यान में रख कर उन्हें ठंडी हवा मिल सके वृद्धजनों हेतु एक नग कुलर आश्रम संचालकों को प्रदान किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से उन्नति महिला सहकारी साख समिति के अध्यक्ष श्रीमती कौसर खान उपाध्यक्ष डॉ मीनाक्षी दुबे संचालक मंडल एवं सदस्य गण शामिल हुए । सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सदस्यों के द्वारा वृद्धा आश्रम में निवास करने वाले वृद्धि जनों से परिचय किया गया साख समिति की महिलाओं ने वृद्ध जनों को फल का वितरण करने के साथ उनका आशीर्वाद लिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वहां पर निवास करने वाली महिलाओं को महिला दिवस के संबंध की जानकारी भी दिया गया । कार्यक्रम में उन्नति महिला सहकारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती कौशल खान उपाध्यक्ष डॉ मीनाक्षी दुबे द्वारा बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारे मार्गदर्शक के रूप में हमेशा हमारे जीवन में रहेंगे आप जैसे वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्नति महिला सहकारी साख समिति विगत 14 वर्षों से समाज के जरूर मंद लोगों को आर्थिक मदद करने के साथ महिलाओं को बचत की प्रेरणा दे रहा है समिति द्वारा महिलाओं के कल्याण कारी कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम बने आप सभी का आशीर्वाद हम सभी को मिलता रहे । कार्यक्रम में कल्पना निमझे
द्वारा प्रेरित गीत प्रस्तुत किया गया आँचल सदस्यों ने वृद्धा आश्रम संचालक से बुजुर्गों को खाना खिलाने की बात की जिसे उन्होंने स्वीकार किया गया ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने में कौसर खान, रत्ना चक्रवर्ती, डॉ मीनाक्षी दुबे, सुनीता कुमारी, , समृद्धि ताम्रकार, प्रतिमा पारधी, अवध विश्वकर्मा, रेखा दास, रजनी मेहर, कल्पना निमजे, फिरोजा बेगम, सुहाना खान, परमजीत कौर, , अवध विश्वकर्मा, कल्पना निमजे, फिरोजा बेगम, सुहाना खान, सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित हुए ।