आईपीएल सट्टा पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
दुर्ग /दिनांक 12.04.2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कंडरापारा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऋषभ नगर स्थित एक मकान में आईपीएल क्रिकेट मैच (चेन्नई बनाम दिल्ली) के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।मौके पर तीन व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए, जो लोगों से संपर्क कर मैच में हार-जीत पर पैसों का दांव लगवा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों द्वारा सट्टा संचालन करना स्वीकार किया गया।मामले में अपराध क्रमांक 187/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
आरोपी का नाम :
1. विकास जैन, उम्र 45 वर्ष, निवासी ऋषभ नगर, दुर्ग
2. रौनक ताम्रकार, उम्र 38 वर्ष, निवासी शिवपारा, दुर्ग
3. प्रवीण ताम्रकार, उम्र 20 वर्ष, निवासी गवलीपारा, दुर्ग
जप्त सामग्री :
1. 04 नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग 40,000/- रुपये)
2. नगदी रकम 9,810/- रुपये
कुल जुमला – 49,810/- रुपये
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के उनि निर्मल सिंह ध्रुव, प्र.आर. राकेश निर्मलकर, आरक्षक कमलकांत अंगूरे, केशव कुमार, गजेन्द्र यादव एवं एसीसीयू टीम के सउनि संतोष कुमार मिश्रा, गुप्तेश्वर सिंह, भरत यादव, प्र.आर. प्रदीप सिंह, आरक्षक नासिर बक्श, जुगनू तिवारी एवं म.आरक्षक प्रतिभा तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।