केनरा बैंक एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले दो युवक चिन्हित, पुलिस ने की कार्रवाई
भिलाई/ छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदनी रोड स्थित केनरा बैंक एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले दो युवकों को दुर्ग पुलिस ने चिन्हित कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया है।पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को प्रार्थी अशोक कुमार जांगड़े, निवासी प्रगति नगर रिसाली, ने थाना छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि केनरा बैंक एटीएम, बेदी कॉम्प्लेक्स, नंदनी रोड भिलाई के गेट में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 388/2026 के तहत धारा 324(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों की पहचान की। पूछताछ में दोनों ने एटीएम के गेट में तोड़फोड़ करना स्वीकार कर लिया। अपराध सिद्ध पाए जाने पर पुलिस ने उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। मामला जमानतीय होने के कारण दोनों आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।इसके अलावा भविष्य में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपियों के विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना का कारण
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने शरारत एवं असामाजिक गतिविधि के तहत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की नीयत से एटीएम के गेट में तोड़फोड़ की थी।
घटनास्थल
केनरा बैंक एटीएम, बेदी कॉम्प्लेक्स, नंदनी रोड, भिलाई (थाना छावनी क्षेत्र)
आरोपियों के नाम
शिवम कुमार (19 वर्ष), निवासी युवा अंकुश चौक, छावनी, जिला दुर्ग।
रितिक कुमार सिंह (19 वर्ष), निवासी युवा अंकुश चौक, छावनी, जिला दुर्ग।