आईएएस तबादला: राजीव पांडे की विदाई, सुरुचि सिंह बनीं भिलाई निगम आयुक्त

आईएएस तबादला: राजीव पांडे की विदाई, सुरुचि सिंह बनीं भिलाई निगम आयुक्त

भिलाई/छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में भिलाई नगर निगम को नई आयुक्त मिल गई हैं।सरकार ने राजनांदगांव जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सुरुचि सिंह को आगामी आदेश तक नगर पालिक निगम भिलाई का आयुक्त नियुक्त किया है। वहीं, वर्तमान आयुक्त राजीव कुमार पांडे का तबादला कर उन्हें अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई आयुक्त सुरुचि सिंह के सामने शहर में बारिश के दौरान जलभराव, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क सुधार और विकास कार्यों को गति देने जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां रहेंगी। वहीं राजीव कुमार पांडे के कार्यकाल के बाद अब नगर निगम की कमान नए नेतृत्व के हाथों में होगी।राज्य सरकार के इस तबादला आदेश को नगरीय प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इससे भिलाई नगर निगम के प्रशासनिक कामकाज और विकास योजनाओं में नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।