गुरु वंदना, यज्ञ और राष्ट्र सेवा का संकल्प, पतंजलि योग समिति ने मनाई गुरु पूर्णिमा

गुरु वंदना, यज्ञ और राष्ट्र सेवा का संकल्प, पतंजलि योग समिति ने मनाई गुरु पूर्णिमा

भिलाई/पतंजलि योग समिति, जिला दुर्ग द्वारा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व वीरा का आंगन, सिरसा रोड, आर्य नगर, भिलाई में श्रद्धा, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के भिलाई-दुर्ग क्षेत्र के योग शिक्षक तथा पतंजलि के पांचों संगठनों—भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं किसान पंचायत—के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शत्रुघ्न साहू, थानेन्द्र साहू एवं राजेश तिवारी ने यज्ञ के माध्यम से किया। यज्ञ में सभी के उत्तम स्वास्थ्य तथा संपूर्ण राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की गई। इसके पश्चात पतंजलि योग समिति, जिला प्रभारी नरेंद्र पटेल ने योगगुरु स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण महाराज के राष्ट्र, समाज एवं मानव कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों, उनके मार्गदर्शन तथा भविष्य के संकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके विचारों से प्रेरित होकर तन-मन-धन से समाज एवं राष्ट्र सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया तथा गुरु वंदना की। कार्यक्रम में हर्षिता साहू एवं निमिष साहू ने भजन के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित सभी साधकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। स्वतंत्र ताम्रकार ने नागरिक सुरक्षा-आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

योग एवं समाज सेवा के लिए विशेष सम्मान

जिले में योग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले योग शिक्षकों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में विमला राय, कावेरी चौधरी, अनामिका पुरी, यशोदा साहू, रामचंद्र वर्मा, कामराज पटले, संजय टावरी, राम लखन शर्मा, बी.एल. कहार, रामाधार महिलांग, आर.आर. खन्ना, डी.पी. शर्मा एवं प्रभुनाथ पांडे शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में जयंत विष्णु भारती, राज्य प्रभारी युवा भारत एवं योगासन स्पोर्ट ने सुंदर एवं प्रेरणादायी भजन की प्रस्तुति दी। श्रीमती कुलवंत कौर ने उपस्थित सभी अतिथियों, योग शिक्षकों एवं साधकों का वीरा का आंगन में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात अनूप बंसल, सह राज्य प्रभारी, भारत स्वाभिमान न्यास ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन के आगामी कार्यों की दिशा एवं कार्यपद्धति के संबंध में मार्गदर्शन दिया तथा सभी को योग, स्वास्थ्य, समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प दिलाया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के पदाधिकारियों शंभू कुशवाहा, जे.आर. बिसेन, तिजऊ राम साहू, श्रीनिवास राव, उद्धव राम साहू, सुमन भारती एवं सुधा सोनी सहित कार्यकर्ताओं भावेश साहू, चौरसिया, राजेंद्र वैष्णव, उमेश साहू, मुरलीधर साहू, पारस साहू, कुलेश्वर निषाद, साधना साहू तथा कान्हा पार्क एवं वीरा का आंगन के योग साधकों का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।