रिसाली में भाजपा की आत्मनिर्भर मंडल बैठक, नगर निगम चुनाव में जीत का संकल्प

रिसाली/ भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज स्थित आशीर्वाद भवन में संपन्न हुई। बैठक में रिसाली नगर निगम चुनाव प्रभारी बनने के बाद छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव का रिसाली में प्रथम आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह देव ने आगामी नगर निगम चुनाव एवं आत्मनिर्भर मंडल को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। आत्मनिर्भर मंडल का मतलब बूथ स्तर तक संगठन का मजबूत होना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर 10 नए लोगों को भाजपा से जोड़ने का संकल्प लेना होगा।
उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर रिसाली में भाजपा का परचम लहराना है। प्रदेश में विष्णुदेव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को आगामी तीज त्यौहार एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
बैठक में प्रमुख रूप से दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री दिलीप साहू, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार, केन्द्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन, जिला उपाध्यक्ष राजीव पाण्डेय, सहप्रभारी डॉ. श्वेता शर्मा, सहप्रभारी आशु चंद्रवंशी, सरिता मिश्रा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, जिला मंत्री गायत्री वर्मा, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री दशरथ साहू, नरेन्द्र निर्मलकर, गुड्डू झा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, शिखा तिवारी सहित दोनों मंडलों के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।