दुर्ग में ‘मोर मकान–मोर आस’ योजना: 743 आवासों का होगा आवंटन, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता

दुर्ग में ‘मोर मकान–मोर आस’ योजना: 743 आवासों का होगा आवंटन, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता


दुर्ग/नगर पालिक निगम दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित "मोर मकान–मोर आस" योजना के तहत नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों के आवंटन हेतु पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य किराये के मकानों में निवासरत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वयं का आवास उपलब्ध कराना है।नगर निगम द्वारा गोकुल नगर, मॉ कर्मा हाइट्स एवं सरस्वती नगर परियोजनाओं में कुल 777 आवासों के आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। पात्र हितग्राही निर्धारित आवेदन शुल्क जमा कर निगम के डेटा सेंटर, सेंट्रल लाइब्रेरी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा से आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।योजना के तहत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को शासन के नियमानुसार प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। भूतल के आवासों का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर तथा शेष आवासों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। आवेदकों को निर्धारित पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।नगर निगम प्रशासन ने पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर योजना का लाभ प्राप्त करें। आवास आवंटन से संबंधित विस्तृत जानकारी नगर निगम दुर्ग के प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

योजना स्थल का नाम - गोकुल नगर पुलगाव 
भूतल - 103
रिक्त आवास की संख्या अन्य - 196
कुल - 299
योजना स्थल का नाम -माँ कर्मा हाईट्स बोरसी
भूतल - 12
रिक्त आवास की संख्या अन्य - 30
कुल - 42
योजना स्थल का नाम - सरस्वती नगर 
भूतल – 63
रिक्त आवास की संख्या अन्य - 339
कुल रिक्त आवास - 565
कुल योग - 743
भूतल - 178
रिक्त आवास की संख्या अन्य -565
कुल टोटल आवास की सँख्या -743 है।