ढाबा बंद कराने का दबाव बनाकर घर में घुसे, तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में 5 गिरफ्तार
दुर्ग/ ढाबा बंद कराने की बात को लेकर ढाबा संचालक को फोन पर धमकाने, उसके किराए के मकान में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने, गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलगांव थाना क्षेत्र की अंजोरा चौकी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ बी.एन.एस. की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 की रात्रि में थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी अंजोरा क्षेत्र में ढाबा बंद करने को लेकर आरोपी चेतन खन्ना उर्फ सनी एवं उसके साथियों द्वारा पीड़ित के मोबाइल पर लगातार फोन कर धमकी दी गई। इसके बाद सभी आरोपी एकजुट होकर पीड़ित के किराए के मकान में जबरन घुस गए। आरोपियों ने वहां गाली-गलौज की तथा घर के बाहर रखे सामान और लाइटिंग आदि में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलगांव और चौकी अंजोरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में अपराध पंजीबद्ध किया। मुखबिर एवं पीड़ित की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर पांचों को पकड़ा। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए डंडों को बरामद कर विधिवत जब्त किया। इसके अलावा आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 0808/2026 दर्ज कर धारा 191(2), 331(6), 296, 351(3), 324(4) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटना स्थल
घटना काली मंदिर के पास, अंजोरा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव क्षेत्र, जिला दुर्ग में हुई।
गिरफ्तार आरोपी
1.सनी उर्फ चेतन खन्ना, पिता स्वर्गीय अनिल खन्ना, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम पुलगांव।
2. धर्मपाल खन्ना उर्फ गोल्डी, पिता स्वर्गीय अनिल खन्ना, उम्र 29 वर्ष, निवासी पुलगांव।
3. चंद्रप्रकाश खन्ना उर्फ मनी, पिता स्वर्गीय अनिल खन्ना, उम्र 31 वर्ष, निवासी पुलगांव।
4. गणेश साहू, पिता दीपक साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी अटारी नंदनवन बगलामुखी मंदिर के पास, टाटीबंध, रायपुर।
5. नीरें सुबह, पिता राजेश सुबह, उम्र 26 वर्ष, साकिन चूहा पढ़ती गार्डन, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल, हाल मुकाम- खन्ना ढाबा, जोड़ा।
ये सामान हुए जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे और आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं।