PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रिसाली में 51 हजार दीपों का भव्य आयोजन, विधायक ललित चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
दुर्ग/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रिसाली दशहरा मैदान में 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा दशहरा मैदान जगमगा उठा और कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल रहा।
आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, आम नागरिकों, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा रिसाली नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए।
ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण से लेकर विश्व नेतृत्व तक प्रधानमंत्री के कार्यों को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।
आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
रिसाली नगर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, सांसद प्रतिनिधि दीपक ‘पप्पू’ चंद्राकर, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष एकनाथ, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू, राकेश जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, पुनाराम कलिहारी, नरेंद्र निर्मलकर, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, शिखा तिवारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सविता महिलांग, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार, रूपेश यादव, पार्षद मनीष यादव, धर्मेंद्र भगत, विधि यादव, रमा साहू, सरिता देवांगन, सारिका साहू, शीला नारखड़े, विक्की चंद्राकर, गजेन्द्री कोठारी, अजीत चौधरी, सचिन गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द साहू, दुर्गेश साहू, दामन सर्वा, पद्मश्री राधेश्याम बारले सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।