‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे अय्यूब खान, बोले—देशभर में सुनाई देगी छात्रों की आवाज

‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे अय्यूब खान, बोले—देशभर में सुनाई देगी छात्रों की आवाज

इंदौर/ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के सचिव अय्यूब खान राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में शामिल होने तथा कार्यक्रम की तैयारियों के लिए इंदौर पहुंचे। उनके साथ दुर्ग जिला कांग्रेस के महामंत्री जसवंत गायकवाड, जिला कांग्रेस सचिव अभिषेक जांगड़े, दुर्ग जिला इंटक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल साहु और विशेष सिंह भी इंदौर पहुंचे।
‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम को लेकर अय्यूब खान ने कहा कि इंदौर की धरती से देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ लाखों छात्रों की आवाज पूरे मध्यप्रदेश में सुनाई देगी और छात्रों की यह गूँज पूरे देश तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं की आवाज को लगातार उठाते रहे हैं और छात्रों के भविष्य, रोजगार, शिक्षा तथा लोकतंत्र जैसे विषयों पर खुलकर बात कर रहे हैं।
अय्यूब खान ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा छात्रों के भविष्य, रोजगार, शिक्षा और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर रखे गए विचारों से छात्रों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को सामने रखने का एक मंच है। उनके अनुसार, छात्रों की यह आवाज अब छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी सुनाई देगी।
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों को डरने के बजाय सवाल पूछने और सच्चाई के साथ खड़े होने का संदेश दिया है। अय्यूब खान के मुताबिक, युवाओं को अपने भविष्य और देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए आगे आना चाहिए।
अय्यूब खान ने कहा कि ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम की श्रृंखला के माध्यम से छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने और तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के पदाधिकारी एवं नेता इंदौर पहुंचे हैं।
इस दौरान अय्यूब खान के साथ दुर्ग जिला कांग्रेस महामंत्री जसवंत गायकवाड, जिला कांग्रेस सचिव अभिषेक जांगड़े, दुर्ग जिला इंटक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल साहु एवं विशेष सिंह मौजूद रहे।