बाबा रामदेव जन्मोत्सव पर गूंजा सुंदरकाण्ड, सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने भजनों के साथ किया पाठ
दुर्ग/भादव माह में भगवान द्वारकाधीश के अवतार बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दिनांक 12 से 22 सितम्बर तक दुर्ग जिले की एक मात्र बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा पर विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किया गया है जिसमें 7 दिवस तक श्री देवी भागवत का आयोजन किया गया देवी भागवत समाप्ति के पश्चात रविवार को मंदिर परिसर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित रहे.
मंदिर समिति के अध्यक्ष पंकज राठी ने बताया कि बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा दुर्ग में रविवार को रात्रि 8 बजे से संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों धर्मप्रेमियों की उपस्थिति में प्रसिद्ध भोले के दीवाने ग्रुप आमगांव महाराष्ट्र द्वारा सुंदर एवं मधुर भजनों के साथ संगीतमय सुन्दरकाण्ड किया गया
सुन्दरकाण्ड पाठ के दौरान भोले के दीवाने ग्रुप द्वारा बहुत ही सुंदर एवं मधुर गीत गाए जिसमें धर्मप्रेमी झूमते हुए ताली की थाल पर सुन्दरकाण्ड पाठ किए,
7 दिवस की देवी भागवत एवं सुन्दरकाण्ड पाठ के समाप्ति के पश्चात प्रतिदिन रात्रि में माहेश्वरी युवा मंडल के सदस्यों के द्वारा सभी धर्मप्रेमियों को प्रतिदिन अलग अलग स्वल्पाहार का वितरण किया गया
समिति के दिनेश टावरी ने बताया कि मंगलवार एकादशी के दिन बाबा रामदेव जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जावेगी जो रामदेव मंदिर गंजपारा से प्रारंभ होकर शनिचरी बाजार, गांधी चौक तमेरपारा इंदिरा मार्केट होते हुए पुनः रामदेव मंदिर में विश्राम हुई तत्पश्चात सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया जावेगा शोभायात्रा में बाजा घोड़ा बग्गी रथ आकृषित झांकी एवं विभिन्न भजन मंडली साथ होगी।
सुंदरकांड पाठ में अरुण वोरा पूर्व विधायक आर एन वर्मा पूर्व महापौर चतुर्भुज राठी कुलेश्वर साहू पार्षद सुरेश गुप्ता मुरारी भूतड़ा रणछोर भूतड़ा छगन चांडक नरेंद्र राठी मनोज राठी मनोज गुप्ता विनय मिश्रा दिनेश शर्मा सुरेन्द्र राठी रामदेव टावरी आलोक चांडक हेमंत टावरी पंकज पुरुषोत्तम गांधी पं बिरेंद्र चतुर्वेदी पंडित प्रशांत कुमार डां शंकर दम्मानी जगदीश झंवर बीरदीचंद सोनी रामावतार राठी मुकेश राठी विकाश राठी संतोष चांडक गोलू राठी गोपाल राठी संतोष राजपुरोहित मनोज भूतड़ा जितेंद्र राठी राकेश महोबिया किशोर बूबजी कमलेश टावरी अजय राठी हर्ष राठी एवं अन्य उपस्थित थेl