रुआबांधा स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर और भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक हुए शामिल

रुआबांधा स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर और  भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक हुए शामिल

दुर्ग/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुआबांधा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सेवा, संस्कार और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और सृजनशीलता को बढ़ाती हैं। सरकार शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और कौशल विकास पर भी निरंतर कार्य कर रही है।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रुआबांधा विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा देखकर हृदय गदगद हो गया। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत, स्वच्छता और संस्कृति का सुंदर चित्रण किया है। यह दुर्ग ग्रामीण की प्रतिभा का प्रमाण है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और जब वे छोटी उम्र से ही सेवा और संस्कार से जुड़ेंगे, तभी विकसित भारत 2047 का सपना साकार होगा।
कार्यक्रम में मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, कमलेश फेकर, पार्षद श्रीमती सारिका साहू, श्रीमती सविता धवज, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास, प्रदेश कन्या संयोजिका सुश्री संस्कृति वर्मा, कौशल यादव, महामंत्री दशरथ साहू, प्रवीण यदु, स्कूल शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह, प्राचार्य श्रीमती दीप्ती गुप्ता, श्रीमती सविता महिलांग, श्रीमती पुष्पलता देशमुख, विक्की सोनी, श्रीमती बसंती साहू, श्रीमती राजेश्वरी पसीने, सुश्री श्वेता यादव, श्रीमती तेजस्वी सोनवानी, श्रीमती करुणा श्रीवास, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती आरती पाण्डेय, श्रीमती खिलेश्वरी, श्रीमती अंजू यादव, श्रीमती मधु कोरी, श्रीमती सीमा यादव, प्रेम साहू, श्रीमती करुणा यादव, सचिन गोस्वामी, संतोष चौधरी, रविकांत ठाकुर, श्रीमती पार्वती कुर्रे, प्रवीण राजपूत सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।