रिसाली में दो दिन नहीं आएगा पानी, डुडेरा–पुरैना के 5 वार्ड प्रभावित
रिसाली/नगर पालिक निगम रिसाली के डुडेरा व पुरैना क्षेत्र के 5 वार्डो में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मोरिद स्थित 6 एम एल डी जल शोधक संयंत्र में तकनीकी खराबी आने के कारण मरम्मत कार्य करने शट डाउन लिया जा रहा है। इस वजह से शुक्रवार और शनिवार को पूर्ण रूप से जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। जल कार्य विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में पानी टैंकर से आपूर्ति की जाएगी।