असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है विजयादशमी पर्व : विधायक ललित चंद्राकर
दुर्ग /दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर रिसाली के ऐतिहासिक दशहरा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम, भगवान लक्ष्मण एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने जीवन में सत्य, धर्म, न्याय और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि हम प्रतिवर्ष रावण के पुतले का दहन करते हैं, लेकिन इस पर्व की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हम अपने भीतर विद्यमान काम, क्रोध, मद और लोभ रूपी रावण का भी वध करें। विजयादशमी आत्ममंथन का अवसर है, जो हमें अपनी कमजोरियों और बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सद्गुणों को अपनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि रिसाली के ऐतिहासिक दशहरा मैदान में लगभग 40 वर्षों से विजयादशमी का पर्व पूरे उल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है। यह मैदान केवल रावण दहन का स्थल नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और सामूहिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। यहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न त्योहारों को भी धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने इस ऐतिहासिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए आयोजन समिति और इससे जुड़े सभी लोगों की सराहना की।
रामलीला के मंचन के साथ रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन
विजयादशमी उत्सव के दौरान रामलीला मंडली द्वारा भगवान श्रीराम की लीला का भव्य मंचन किया गया। इसके पश्चात शानदार आतिशबाजी के बीच रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान पूरा दशहरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत जितेंद्र साहू कृत ‘सोनहा बादर’ की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और समां बांध दिया।
जनप्रतिनिधियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर रिसाली निगम महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंचोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, माया बेलचंदन, आयोजन समिति के अध्यक्ष सूरज वर्मा, गैन्दलाल वर्मा, चुम्मन देशमुख, एमआईसी सदस्य सनीर साहू, दीपक पप्पू चंद्राकर, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, मनीष यादव, रमा साहू, चंद्रभान ठाकुर, जमुना ठाकुर, दिनेश पटेल, राजेन्द्र रजक, सुरेन्द्र शर्मा, भूपेंद्र दास, शकुंतला दास, शिखा तिवारी, उजियार सिंह पवार, सारिका साहू, सविता महिलांग सहित आयोजन समिति के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।