लूट के आरोपी को तत्काल पकड़ने वाली टीम को एसपी ने किया पुरस्कृत

लूट के आरोपी को तत्काल पकड़ने वाली टीम को एसपी ने किया पुरस्कृत

भिलाई। शहर में झपटमारी की घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई देखने को मिली। सेक्टर-6 क्षेत्र में एक 65 वर्षीय महिला से मंगलसूत्र लूटकर भागे आरोपी को कुछ ही देर में पकड़ लिया गया।जानकारी के मुताबिक, रमीला वर्मा सेक्टर-6 ए मार्केट से दवाई लेकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान शाम करीब 7:45 बजे आरोपी हर्ष चंद्राकर ने अचानक उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और सेंट्रल एवेन्यू की ओर भाग गया।महिला के शोर मचाने पर मौके से गुजर रही पेट्रोलिंग टीम सक्रिय हुई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया।इस मामले में थाना भिलाई नगर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने पेट्रोलिंग टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टीम में सहायक उपनिरीक्षक पूरन बहादुर समेत आरक्षक इसरार खान, अनूप शर्मा, छोटे लाल और राम नारायण डहरिया की अहम भूमिका रही।

आरोपी का नाम :

1. हर्ष चंद्राकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी संगम चौक, खुर्सीपार, भिलाई