कैरम सेंटर में सिगरेट को लेकर विवाद, युवक पर जानलेवा हमला — आरोपी गिरफ्तार

कैरम सेंटर में सिगरेट को लेकर विवाद, युवक पर जानलेवा हमला — आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/थाना छावनी क्षेत्र में कैरम सेंटर में हुए विवाद के दौरान हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को भिलाई निवासी मोह. वसी ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अहमद नगर कैम्प-02 स्थित बड़ी मस्जिद के पास अयाज अहमद सिद्धिकी के कैरम सेंटर में बैठा हुआ था। इसी दौरान सिगरेट मांगने को लेकर आरोपी से विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते गंभीर झगड़े में बदल गया।
विवाद बढ़ने पर आरोपी शेख इमरान (उम्र लगभग 28 वर्ष) ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज की और उसका गला दबाकर धारदार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 198/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी:
शेख इमरान, निवासी इमामबाड़ा कसाई मोहल्ला, कैम्प-02 भिलाई

पुलिस ने इस मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी सराहना की जा रही है।