दुर्ग के वार्ड 41 में सुना गया ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड
दुर्ग। कसारीडीह बोरसी मंडल दुर्ग-64 के बूथ क्रमांक 198, वार्ड 41 केलाबाड़ी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 133वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम मुस्लिम सांस्कृतिक भवन के पास छाया पार्षद के निवास पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राकेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल के अल्पसंख्यक अध्यक्ष इक़बाल सिद्दीकी, वार्ड 41 के छाया पार्षद मतीन शेख, बूथ अध्यक्ष कारण राजपूत, बूथ अध्यक्ष राहुल यादव, जैद शेख, नितेश एवं राजेंद्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। आयोजन में क्षेत्र के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।