‘घर आओ नहीं तो कूद जाऊंगा’: टावर पर चढ़े युवक का अल्टीमेटम, पत्नी मानते ही उतरा नीचे

‘घर आओ नहीं तो कूद जाऊंगा’: टावर पर चढ़े युवक का अल्टीमेटम, पत्नी मानते ही उतरा नीचे

कोरबा/छत्तीसगढ़ में कोरबा से एक युवक के घंटो तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो आपको फिल्म शोले की याद जरूर दिलाएगा, जिसमें मौसी को बसंती से शादी के लिए मनाने वीरू पानी टंकी के ऊपर चढ़ जाता है. कोरबा जिले के ग्राम करमंदी की यह पूरी घटना है. पति अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया. वह बैठक जोर-जोर से चिल्लाने लगा. आसपास रहने वाले ग्रामीणों की जब नजर युवक पर पड़ी तो वह सन्न रह गए. सूचना के बाद थाना प्रभारी के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गएlदरअसल, घटना में उरगा थाना इलाके का है, जहां करमंदी गांव निवासी मुकेश सांडे अक्सर अपनी पत्नी से विवाद करता था. रोज रोज के विवाद से पत्नी तंग आ चुकी थी. उसने पति को समझाईश देने की कोशिश भी की, लेकिन असर नही हुआ. आखिरकार पति की हरकत से तंग आकर पत्नी मायके चली गई. पति ने मनाने की कई कोशिशें की, लेकिन पत्नी नहीं मानी. इसके बाद सोमवार शाम को पति नशे में धुत होकर करीब डेढ़ सौ फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर में चढ़ गयाlजानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. अधिक ऊंचाई के कारण युवक की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी. इसलिए टीआई ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन युवक बातचीत नके लिए तैयार नहीं था. वह बार बार करंट प्रवाहित तार को छूने की कोशिश कर रहा थाlकिसी तरह थाना प्रभारी ने युवक से बातचीत शुरू की. उसने भी अपनी पूरी बातें थाना प्रभारी के सामने रख दी. युवक का कहना था कि उसकी पत्नी घर लौटने तैयार होती है, तो ही वह नीच आएगा, नहीं तो वह जान दे देगा. युवक की बात मानते हुए थाना प्रभारी ने उसकी पत्नी से चर्चा की. उसने पति को विवाद नही करने की शर्त पर घर लौटने हामी भर दी, तब कहीं जाकर ढाई घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा समाप्त हुआ. पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के बाद अस्पताल भेजवायाl