"सुशासन तिहार-2026" के तहत रिसाली में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, विधायक ललित चंद्राकर ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, हितग्राहियों को बांटे प्रमाण पत्र एवं सामग्री
नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना "सुशासन तिहार-2026" के सफल संचालन हेतु स्टेशन मरोदा दुर्गा मैदान में वृहद जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।
विधायक ललित चंद्राकर ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन स्थापित करने एवं अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।
*हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित:*
कार्यक्रम के दौरान विधायक चंद्राकर के हाथों विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया।
- *परिवहन विभाग:* दुष्यंत कुमार तुरकर एवं दावेन्द्र कुमार को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया।
- *महिला एवं बाल विकास विभाग:* गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार से युक्त "गर्भवती टोकरी" भेंट की गई।
- *समाज कल्याण विभाग:* दिव्यांग हितग्राही दिनेश कुमार साहू को ट्रायसिकल वितरित की गई।
- *स्वरोजगार योजना:* महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु "सक्षम योजना" के अंतर्गत 2 लाख रुपए तथा "छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना" के अंतर्गत 2 लाख रुपए की चेक प्रदान की गई।
- *स्वास्थ्य विभाग:* आयुष्मान भारत योजना के तहत जोहनलाल ठाकुर, विश्राम सिंह निषाद, नेहा कुमारी एवं श्यामनारायण दत्त को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
शिविर में संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, एसडीएम हरिबंस मिरि, रिसाली निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, रिसाली निगम सभापति केशव बंछोर, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू सहित पार्षद श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती ममता नवीन सिन्हा, राहुल राय, धर्मेन्द्र भगत, समीर, तहसीलदार सुश्री क्षमा यदु, उपेन्द्र रिगरी, संतोष कुशवाहा, व्यास नारायण, अनिल राय, श्रीमती टिकेश्वरी चंद्रवंशी, भूपेन्द्र बेलचंदन सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारीगण एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना एवं पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाना ही सुशासन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने शिविर में आए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।