दुर्ग एसपी कार्यालय में विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, एसपी विजय अग्रवाल ने दिए सफलता के मंत्र
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष वेद एवं सांसद Vijay Baghel के मार्गदर्शन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरुण बेरी एवं रूद्र सेवा समिति की रूद्र सेना द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से दुर्ग एसपी कार्यालय में विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हाल ही में विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं करियर निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें आईएएस, आईपीएस सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए एकाग्रता, अनुशासन एवं निरंतर मेहनत को सबसे महत्वपूर्ण बताया तथा अपने अनुभव साझा करते हुए कई उपयोगी टिप्स दिए।
आयोजकों ने पुलिस विभाग, एसपी विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं पूरे पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरुण बेरी, राजेश गुप्ता, विष्णु मिश्रा, रजनीकांत पांडे तथा रूद्र सेवा समिति की ओर से प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रशांत क्षीरसागर, ज्ञानेंद्र पांडे, विनय भेलोटकर, राजेश बजाज, विमलेश पांडे, रश्मि सागर, पिंकी सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं विद्यार्थियों में अंश, क्षितिज, पियूष क्षीरसागर, अदिति, रुद्राक्ष क्षीरसागर सहित अन्य बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद सभी विद्यार्थियों ने इसे प्रेरणादायक बताते हुए खुशी व्यक्त की।