भिलाई में हज यात्रियों के इस्तकबाल का आयोजन, समाज ने दी मुबारकबाद

भिलाई में हज यात्रियों के इस्तकबाल का आयोजन, समाज ने दी मुबारकबाद

भिलाई नगर । भिलाई के मस्जिद तैय्यबा शांति नगर भिलाई में  हाजियों का इस्तेकबाल किया गया। मुस्लिम समाज में हज  करने वाले को खुशनसीब माना जाता है । हर साल भारत से लाखों मुसलमान हज को जाते हैं । इस साल भी पूरे छत्तीसगढ़ से सऊदी अरब में स्थित मक्का शरीफ की जियारत करने हज पर जाने 2 मई से प्रारंभ हुआ है । वैशाली नगर के समाज सेवी सैय्यद युनुस भाई इस साल 20 मई को हज करने जा रहे हैं ।   मस्जिद-ए-तैय्यबा शांति नगर  भिलाई में हाजी का इस्तकबाल किया गया । साथ हो हाजियों से गुजारिश किया ज्ञानकि वे पाक परवरदिगार के।घर में। छत्तीसगढ़ प्रदेश में।अमन ,खुशी, तरक्की की दुआ मांगे ।
 तैय्यबा मस्जिद के  इमाम मौलाना लईकुद्दीन मिस्बाही ने आज जुम्मा की तकरीर  
में कहा कि हज पर जाने वाले खुश नसीब होते हैं जिनको अल्लाह पाक अपने घर की जियारत करने बुलाता है । उन्होंने बकरीद के मौके पर कुर्बानी करने की जानकारी के साथ अन्य जानकारी कुर्बानी के  ताल्लुक से अपनी तकरीर के ज़रिये पेश किया । मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सरपरस्त हाजी शरीफ खान ने हज पर जा रहे हाजी सैयद यूनुस अली भाई का इस्तकबाल किया साथ में  तनवीर भाई,सेकेट्री वकील अहमद ,फिरोज खान ,रफीक काजी, इस्माईल खान, शमशुल  आरिफ़,अलीमुद्दीन खान, आलम खान ,  सैय्यद आरिफ ,साहिल. शब्बीर भाई, एजाज भाई,,नायब इमाम मौलाना गुरशालीन , शब्बीर खान, साहिल  आलम, अल फ़लह मुल्सिम वेलफेयर सोसाइटी के।ओहदेदार , नौजवानों  सहित अन्य दिगर हज़रात भी इस्तकबालिया प्रोग्राम में शामिल हुए ।