सोने-चांदी की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन आज,आकाश गंगा सुपेला सराफा बाजार में शाम 5 बजे जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

सोने-चांदी की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन आज,आकाश गंगा सुपेला सराफा बाजार में शाम 5 बजे जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

भिलाई नगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर द्वारा आज 18 मई को केंद्र सरकार के खिलाफ विशाल हल्ला बोल प्रदर्शन आयोजित किया गया है। यह प्रदर्शन सोने-चांदी, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आकाश गंगा सुपेला सराफा बाजार में शाम 5 बजे से किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर के अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।
ब्लॉक अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता शाम 5 बजे आकाश गंगा सुपेला गार्डन में एकत्रित होंगे। इसके पश्चात जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, बूथ अध्यक्षों, जोन अध्यक्षों सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ, मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।