बीटकॉईन निवेश के नाम पर 7.50 लाख की ठगी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार,हर महीने 12-13 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर महिला से की धोखाधड़ी, मोबाइल फोन जब्त

बीटकॉईन निवेश के नाम पर 7.50 लाख की ठगी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार,हर महीने 12-13 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर महिला से की धोखाधड़ी, मोबाइल फोन जब्त

दुर्ग/दुर्ग पुलिस की सिटी कोतवाली पुलिस ने बीटकॉईन में निवेश कर अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर 7 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से पकड़कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया देवकी सोनकर निवासी शिक्षक नगर, मिनी स्टेडियम के पास, दुर्ग ने थाना सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पीलादास मानिकपुरी ने बीटकॉईन में निवेश कराने और प्रतिमाह 12 से 13 प्रतिशत लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर अलग-अलग समय में कुल 7 लाख 50 हजार रुपये नगद और यूपीआई माध्यम से प्राप्त किए। शुरुआती समय में आरोपी ने कुछ रकम वापस की, लेकिन बाद में शेष राशि लौटाने से बचते हुए संपर्क बंद कर दिया।
मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 183/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी पीलादास मानिकपुरी, उम्र 48 वर्ष, निवासी चंगोराभाठा बिजली ऑफिस के पास, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर को चिन्हित कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई है, जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बीटकॉईन निवेश में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। घटना प्रार्थिया के शिक्षक नगर स्थित निवास क्षेत्र में हुई।