दुर्ग पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों का तबादला
दुर्ग। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ कई निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने निर्देशित किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं पुलिस इकाइयों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं। आदेश की विस्तृत सूची पुलिस विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।