दुर्गः मंकी रिजॉर्ट के पीछे चल रहे जुआ फड़ पर पुलगांव पुलिस की रेड, 15 आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। थाना पुलगांव पुलिस ने मंकी रिजॉर्ट, गोकुलधाम के पीछे संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मंकी रिजॉर्ट के पीछे कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की और 15 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 530/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 एवं 4 के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
सोनू चौहान (35 वर्ष), निवासी डिपरापारा, दुर्ग
फिरोज खोखर (40 वर्ष), निवासी कसारीडीह, दुर्ग
शब्बीर खान (40 वर्ष), निवासी तकियापारा, दुर्ग
मोहम्मद जावेद (43 वर्ष), निवासी तकियापारा, दुर्ग
मोहम्मद जुनैद (36 वर्ष), निवासी तमेरपारा, दुर्ग
पारस चंद्राकर (43 वर्ष), निवासी विवेकानंद नगर, बोरसी, दुर्ग
अजीम अहमद (42 वर्ष), निवासी तकियापारा, दुर्ग
मोहम्मद जमील (35 वर्ष), निवासी गंजपारा, दुर्ग
एकांत साहू (32 वर्ष), निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग
जमील खान (42 वर्ष), निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग
शिवा साहू (26 वर्ष), निवासी कसारीडीह, दुर्ग
मृत्युंजय चंद्राकर (35 वर्ष), निवासी कसारीडीह, दुर्ग
साहिद (33 वर्ष), निवासी लुचकीपारा, दुर्ग
चंद्रपाल यादव (26 वर्ष), निवासी कसारीडीह, दुर्ग
प्रकाश देवांगन (44 वर्ष), निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग
जब्त सामग्री
नगदी रकम – ₹1,82,000
52 पत्ती ताश
12 मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹1,80,000)
17 टच स्क्रीन मोबाइल (अनुमानित कीमत ₹68,000)
2 कीपैड मोबाइल (अनुमानित कीमत ₹4,000)
कुल जब्ती मूल्य : ₹4,34,000
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।