दिल्ली की महारैली में अय्यूब खान ने उठाई लोकतंत्र की आवाज, दुर्ग-भिलाई के साथियों संग रामलीला मैदान पहुंचे
दुर्ग/कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान अपने साथियों के साथ रैली में शामिल हुए।
इस अवसर पर अय्यूब खान ने कहा कि देश में लोकतंत्र और मताधिकार पर गंभीर संकट है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को केंद्र सरकार द्वारा कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाती और लोकतांत्रिक तरीके से निष्पक्ष नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति नहीं करती, तब तक कांग्रेस और देशभर के विपक्षी दलों का आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि वोट की चोरी देश के संविधान पर हमला है। लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की इस लड़ाई को कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आखिरी दम तक लड़ेगा।
रैली में दुर्ग-भिलाई से अय्यूब खान के साथ जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के महासचिव जसवंत गायकवाड, सचिव अभिषेक जांगड़े, कांग्रेस नेता सचिन पाटने, पुरुषोत्तम सोनवानी, रफीक खान, राकेश दुबे, इंटक कांग्रेस दुर्ग के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, करतार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।