दुर्ग : राइजिंग पाइपलाइन फूटी, 7 वार्डों में पानी की आपूर्ति पर असर

दुर्ग : राइजिंग पाइपलाइन फूटी, 7 वार्डों में पानी की आपूर्ति पर असर

दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग अंतर्गत पांच बिल्डिंग क्षेत्र में मुर्गी फार्म के पास बोरसी-पोटिया टंकी को भरने वाली राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण बड़ी मात्रा में शुद्ध पेयजल का रिसाव हो रहा है। जल संरक्षण एवं सुचारू जलापूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगम द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य 24 जून 2026 को किया जाएगा।24 जून को शाम की जलापूर्ति पर पड़ेगा असर मरम्मत कार्य के दौरान वार्ड क्रमांक 49, 50, 51, 52, 53, 54 एवं 46 के कुछ क्षेत्रों में 24 जून की शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम प्रशासन ने नागरिकों से 

आवश्यकतानुसार पूर्व में पानी संग्रहित करने तथा सहयोग करने की अपील की है।
25 जून की सुबह से जलापूर्ति होगी सामान्य

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद 25 जून 2026 की सुबह से जलापूर्ति पुनः सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी। निगम ने अस्थायी असुविधा के लिए नागरिकों से खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।