तीन भारतीय नाविकों की हत्या के विरोध में 25 जून को पटेल चौक से निकलेगा स्वदेशी जागरण मंच का आक्रोश मार्च

तीन भारतीय नाविकों की हत्या के विरोध में 25 जून को पटेल चौक से निकलेगा स्वदेशी जागरण मंच का आक्रोश मार्च

दुर्ग/ स्वदेशी जागरण मंच द्वारा विदेश में भारतीय नाविकों की सुरक्षा तथा हाल ही में तीन भारतीय नाविकों की निर्मम हत्या के विरोध में “आक्रोश मार्च” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत सरकार का ध्यान विदेशों में कार्यरत भारतीय नागरिकों की सुरक्षा की ओर आकर्षित करना तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करना है।
स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक गुरु प्रसाद तिवारी एवं सह-संयोजक मोहन बागुल ने बताया कि यह आक्रोश मार्च 25 जून को प्रातः 11 बजे पटेल चौक, दुर्ग से प्रारंभ होगा।
आक्रोश मार्च के माध्यम से मंच द्वारा निम्न प्रमुख मांगें उठाई जाएंगी—
विदेशों में कार्यरत भारतीय नाविकों एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
तीन भारतीय नाविकों की निर्मम हत्या के दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए।
विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं कठोर राष्ट्रीय नीति बनाई जाए।
भारतीय नागरिकों के सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों में भारत सरकार दृढ़ एवं प्रभावी कदम उठाए।
स्वदेशी जागरण मंच ने सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों से इस आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होकर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा एवं सम्मान की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।