दसवीं-बारहवीं के मेधावी मुस्लिम छात्रों के लिए ‘इकरा’ सम्मान समारोह, 7 जुलाई तक करें आवेदन
भिलाई। अंचल के शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के संगठन इकरा टीचर्स एसोसिएशन लगातार 16 वें वर्ष भी मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। एसोसिएशन की ओर अजमतुल्लाह खान ने बताया कि वर्ष 2025 -26 में दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के बच्चों का जुलाई में आयोजित भव्य समारोह में सम्मान किया जाएगा। इसके लिए अभिभावक अपने बच्चों के मार्कशीट की छाया प्रति के पीछे मोबाइल नंबर के साथ जामा मस्जिद सेक्टर 6 के इमाम व मुअज्जिन के पास अथवा भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के कार्यालय में 7 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं।