रिसाली में संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भव्य कलश वंदन यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर रहे मौजूद
रिसाली/संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल द्वारा गुरुवार को "कलश वंदन यात्रा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम नगर, अवधपुरी, रिसाली वार्ड क्रमांक 26 में विधायक ललित चंद्राकर द्वारा विधिवत कलश की पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर माताओं-बहनों ने कलश को सिर पर धारण कर नगर भ्रमण किया और जगह-जगह पूजा-अर्चना की। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपना पूरा जीवन समाज में सामंजस्य, समानता और भाईचारे का संदेश फैलाने में समर्पित कर दिया। 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' का उनका दर्शन आज भी प्रासंगिक है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि संत रविदास जी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे, ताकि समाज में समरसता और एकता का भाव और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही है।
इस अवसर पर उपस्थित रहे: मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार एवं मनोज सोनी, महामंत्री गुड्डू झा एवं दशरथ साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला दास, पार्षद रमा साहू, सारिका साहू, धनेश्वरी ढ़लेंद्र, संध्या साहू, संस्कृति वर्मा, ओमकेश्वरी मार्कण्डेय, अनुपमा गोस्वामी, तेजस्वनी सोनवानी, डॉ. पार्वती कुर्रे, मोंगरा देशमुख, विकास कुलश्रेष्ठ, कमलेश हिरवानी, राजेन्द्र यादव, पार्षदगण, मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थीं।