गांधी-शास्त्री जयंती पर विधायक ललित चंद्राकर ने नेवई में चलाया स्वच्छता अभियान

गांधी-शास्त्री जयंती पर विधायक ललित चंद्राकर ने नेवई में चलाया स्वच्छता अभियान

.

दुर्ग / दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नगर पालिक निगम रिसाली के नेवई दशहरा मैदान, वार्ड क्रमांक 34 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर सेवा पखवाड़ा में सहभागिता की।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सघन स्वच्छता अभियान चलाया। बाबा गुरु घासीदास जैतखाम परिसर दशहरा मैदान में साफ-सफाई की गई।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई नहीं है, बल्कि स्वस्थ समाज, सुंदर शहर और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। स्वच्छता को अपनी आदत बनाकर स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने में सहभागी बनें। उन्होंने सभी से अपने आसपास को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता, सादगी और सत्य के विचार और शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे आज भी हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम सभी को सेवा भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, महामंत्री पुनाराम कलिहारी एवं नरेंद्र निर्मलकर, पार्षद ममता सिन्हा एवं गजेंद्री कोठारी, नवीन सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, उपेंद्र रिगरी, प्रेम निर्मलकर, शेष जाँगड़े, इंदु साहू, संगीता राय, सविता रिगरी, फूलबासन साहू, गौकरण मांडले, सूरज साहू, दामन सार्वा, मुकेश यादव, भूपेंद्र बेलचंदन, भागवत बुंदेला, भुखन धनकर, तोखराम साहू, संजय यादव, पुरेन्द्र साहू, राजू धनकर, ज्ञानी श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, डोमन लाल चंद्राकर, गणपत लाल, बी. गणपति, आरती पाण्डे, राजू राम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू सहित निगम के कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।