संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान, निगम चुनाव में जीत का लिया संकल्प
भिलाई /ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक के कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं हेतु " संगठन उत्कृर्ष " सम्मान का आयोजन कर ब्लॉक के सभी प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र , आई कार्ड एवं कांग्रेस का गमछा पहना कर उन्हें सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिन धर्मेंद्र यादव, इरफान खान भिलाई नगर निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू, एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ,केशव चौबे,नेहा साहू,पार्षद ऊषा शर्मा, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नंदकुमार कश्यप भिलाई , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह नाथ, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी प्रबंध कार्यकारिणी पदाधिकारी कांग्रेस के कार्यकर्ता गण का सम्मान कार्यक्रम सोनी पैलेश आर्यनगर कोहका में भव्य आयोजन में ब्लॉक के पदाधिकारी का सम्मान वरिष्ठ नेताओं के द्वारा किया गया ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सम्मानित कार्यकर्ताओं कों कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर भाजपा सरकार के विफलताओं को जन आंदोलन के मध्यम से प्रदर्शन करने ,पार्टी के समय समय पर घोषित कार्यक्रमों में शामिल होने पर सम्मानित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी । श्री चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में लोकतंत्र की रक्षा करने की अपनी लड़ाई जारी रखेगा, आगामी निगम चुनाव में कांग्रेस के वार्ड पार्षद अधिक से अधिक चुनकर आये इस पर कार्य करेगी आम जनता के बीच वोट चोरी ,बिजली के मूल्य में वृद्धि जैसे गंभीर विषय , जनता की परेशानियों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में कांग्रेस के कार्यकर्ता कार्य करते रहे ।
संगठन उत्कर्ष सम्मान कार्यक्रम में राजेंद्र महिलाग इस्माइल खान , शिव साहू, रजा सिद्दीकी, हीरा शंकर साहू, संजीव अर्नाल्ड,शोयब मो खान,अज्जू अहमद चौहान किशन यादव, बलदाऊ पिपरिया , पिंकी वर्मा ,जागेश्वर साहू ,अनीशा बघेल , कीर्ति सिंह,लादूराम सिंह ,संदीप कुमार, भरत लाल साहू,बंटी शर्मा, विष्णु बारले,गोविंद कोसले ,वासु पांडे, द्वारिका साहू,विजय प्रताप, बुद्ध शरण बोरकर ,नरेंद्र पीपरोल, नितेश ,राजेश्वर सोनवानी,दानवीर देवांगन, राजेश यादव ,दीपक साहू, भानु प्रताप जंघेल ,,युवराज , आजाद अली अंसारी , श्रीमती ललिता साहू अंजलि भवते , वीणा देश लहरे ,आशा गॉड, कृष्ण सिंह ,दुर्गेश ताम्रकार ,अकबर , परमानंद चंदेल,वासुदेलाई, राजू कन्हैया ,उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने संगठन के अनुशासन में कार्य करने शपथ दिलाई गई ।
कार्यक्रम में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कैसे आगामी निगम चुनावी में कांग्रेस के पार्षद को कैसे जीत मिलेगी कैसे वार्ड में कार्य करने है की जानकारी उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा दिया गया ।