छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर अभिषेक टंडन ने दी बधाई, प्रदेश की खुशहाली की कामना
दुर्ग/ 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अभिषेक टंडन, जिला प्रभारी खेल एवं कला युवा मोर्चा, दुर्ग एवं NGO प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर भाजपा युवा नेता अभिषेक टंडन ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 26 वर्ष पूर्ण होना हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव और हर्ष का विषय है। छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपरा, प्राकृतिक संपदा, लोककला और सरल-सहज जनजीवन के लिए देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है।उन्होंने कहा कि इन 26 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और मेहनतकश नागरिकों का योगदान राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण रहा है।अभिषेक टंडन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाना प्रदेश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। इससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा देश-प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा मिलेगी।”अभिषेक टंडन ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरव को आगे बढ़ाते हुए विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।