सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर लगाए गए प्रतिबंध के आदेश को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया रद्द

सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर लगाए गए प्रतिबंध के आदेश को  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया रद्द

रायपुर। सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी इस विवादित आदेश को तुरंत रद्द करने के निर्देश उन्होंने दिए हैं।मुख्यमंत्री ने अपने सहज स्वभाव से हटते हुए इस मुद्दे पर तल्ख़ तेवर दिखाए। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही यह आदेश उनकी जानकारी में आया, उन्होंने बिना देर किए प्रशासनिक स्तर पर इसे निरस्त करने का फैसला लिया।दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी कर सरकारी अस्पतालों में मीडिया की कवरेज पर कई पाबंदियां लगा दी थीं। जैसे ही यह आदेश सामने आया, पत्रकार संगठनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने इस फैसले का जमकर विरोध किया और आदेश की प्रति जलाकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।