7 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की होने वाले किसान जवान संविधान आमसभा के विधानसभा प्रभारी बनाये गये अय्यूब खान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने आगामी 7 जुलाई राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति से किसान, जवान, संविधान विशाल आम सभा होना है जिसके लिये छत्तीसगढ़ के विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किया गया है
जिसमें दुर्ग जिला के प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अय्यूब खान को डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है
साथ ही आदेशित किया गया है कि तत्काल प्रभाव से
डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र जाकर क्षेत्र विधायक,प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस, सभी मोर्चा संगठन अध्यक्ष युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन एस यू आई, सेवादल, सभी प्रकोष्ठ सहित क्षेत्र के सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, जनपद सदस्यों, पार्षद,अन्य निवार्चित पदाधिकारीयों की मीटिंग लेकर अधिक से अधिक लोगों को 7 जुलाई को किसान जवान संविधान सभा का सफल बनाने का निर्देश एवं आह्वान करे।