दुर्ग शहर की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने ज्ञापन देकर प्रशासन को कराया अवगत

दुर्ग शहर की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने ज्ञापन देकर प्रशासन को कराया अवगत

दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की शहरी सरकार व को अस्तित्व में आए विद्यायक पौने 2 वर्ष  एवं नगर पर महापौर लगभग चार महीने हो चुके हैं। इस अवधि में शहर में विकास कार्यों की सुस्त गति, अव्यवस्थाओं की बढ़ती भरमार और आम नागरिकों की लगातार हो रही परेशानियों को लेकर असंतोष गहराता जा रहा है।
  शहर के कई वार्डों में अतिक्रमण की समस्याएं, सफाई व्यवस्था की बदहाली,बढ़ते नशा खोरी, स्ट्रीट लाइट बंद, जलनिकासी की कमी, सड़क मरम्मत जैसे मुद्दे गंभीर रूप से उभरकर सामने आए हैं। नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।  इन्हीं 16 बिंदु जनमुद्दों को लेकर दुर्ग कांग्रेस द्वारा आज दोपहर 12 बजे कलेक्टर दुर्ग महोदय अभिजीत सिंह जी को भेट कर ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर की जनता की समस्याओं एवं उनकी अपेक्षाओं को प्रशासन के संज्ञान में लाया गया। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, यह पहल दुर्ग शहर की जनता की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाने और उनके हितों की रक्षा करने के विश्वास के साथ ही किया गया। उनका मानना है कि शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे लेकर अब गंभीर और प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता है। ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन को यह स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया कि दुर्ग शहर की जनता सजग है, और उसकी समस्याओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञापन देने पहुंचे युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, एनी पीटर, दुर्ग शहर युवा कॉंग्रेस महासचिव मोहित वालदे, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा,आंनद कपूर ताम्रकार, शिशिर कांत कसार, वरुण केवलतानी, बंटी नारंग, देवेंद्र मारकंडे, अंकुर बोरकर, पृथ्वी चंद्राकर, राहुल गोस्वामी, चिंटू देवांगन,राहूल यादव, अमन राजपूत,आदि अन्य युवा कांग्रेस जन मौजूद थे।