भिलाई : आयुक्त ने निर्माणाधीन रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं उद्यानों का निरीक्षण किए   

भिलाई : आयुक्त ने निर्माणाधीन रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं उद्यानों का निरीक्षण किए   

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई नेहरू नगर अंतर्गत अशोक उद्यान, कोसा नगर शासकीय स्कूल, कुसुम कानन नर्सरी, नेहरू नगर रैश्ने आवास एवं जोन 03 अंतर्गत शांति पारा का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
         आयुक्त ने नेहरू नगर पश्चिम स्थित अशोक उद्यान में चल रहे उद्यान संधारण कार्य का अवलोकन किया। उद्यान के अंदर कारपेट ग्रास लगाने का कार्य प्रगति पर है, जिसे जल्द ही पूरा करने जोन आयुक्त अजय राजपूत को निर्देशित किया गया है। कोसा नगर स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम निर्माण हेतु गड्डा खोदा गया है, जिसका निरीक्षण किया गया और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शीध्र निर्माण हेतु सहायक अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा को निर्देशित किया गया। नेहरू नगर स्थित कुसुम कानन नर्सरी के अंदर 2 फाउन्टेन पूर्व से स्थापित है। जिसमें से एक फाउन्टेन संचालित है और दुसरा फाउन्टेन बंद है, जिसका अवलोकन कर यथाशीध्र संधारण कराने निर्देशित किया गया। नेहरू नगर स्थित एल.आई.जी. अटल आवास में पेयजल आपूर्ति एवं नालियों की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपअभियंता बसंत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला, सहायक उद्यान अधिकारी संजय शर्मा उपस्थित रहे।
         जोन 03 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत शांति पारा रोड में पेयजल आपूर्ति एवं साफ-सफाई का निरीक्षण आयुक्त ने वार्ड पार्षद विनोद चेलक के साथ किए। बीएसपी आवास के पीछे बैक लाईन की सफाई व्यवस्था के संबंध में नोटिस देने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किए हैं। इस दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, त्रिलोचन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।