“नशे को छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो” – दुर्ग पुलिस की जागरूकता रैली में उमड़ा जनसैलाब

“नशे को छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो” – दुर्ग पुलिस की जागरूकता रैली में उमड़ा जनसैलाब

भिलाई/जिला दुर्ग पुलिस द्वारा विश्वास नशा मुक्ति अभियान के तहत “नशे को छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो” संदेश के साथ एक विशेष रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप, सेक्टर-6 भिलाई से प्रारंभ होकर जयंती स्टेडियम तक लगभग 2 किलोमीटर की दौड़ के रूप में संपन्न हुई।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज विशेषकर युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश देना तथा नशा छोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

रैली में जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे जिनमें प्रमुख रूप से –

  •  अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), दुर्ग
  •  चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन), दुर्ग
  •  सदानंद विन्ध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), दुर्ग
  •  नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, रक्षित आरक्षी केन्द्र दुर्ग
  • निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ट, यातायात दुर्ग
  • पीटीआई  अशोक पटेल

बच्चों और बलों की बड़ी भागीदारी

  • पीटीआई  अशोक पटेल के नेतृत्व में प्रशिक्षणरत 20 बच्चे
  •  हरभजन सिंह के साथ 50 प्रशिक्षणरत बच्चे
  •  बालकदास के साथ 30 प्रशिक्षणरत बच्चे
  • सातवीं वाहिनी छसबल भिलाई से 55 अधिकारी/कर्मचारी
  • आठवीं वाहिनी छसबल से 35 अधिकारी/कर्मचारी
  • बीसवीं वाहिनी से 27 महिला बल
  • जिला पुलिस बल रक्षित केन्द्र दुर्ग से अधिकारी/कर्मचारी

इस प्रकार कुल लगभग 500 अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षु बच्चे और पीटीआई इस रैली में सम्मिलित हुए।

अभियान का संदेश

रैली के माध्यम से जिला दुर्ग पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को रोकना सभी की जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा लगानी चाहिए। यह आयोजन सिर्फ पुलिस बल का नहीं बल्कि पूरे समाज का अभियान है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ स्वस्थ और नशा-मुक्त जीवन जी सकें।