भिलाई :सिरफिरे आशिक की सनक ने ली जान, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

भिलाई। एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते खून की होली खेल दी। FIR दर्ज कराने से नाराज़ युवक ने लड़की के भाई पर चाकू से हमला किया और बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त की जान ले ली। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेंद्र महानंद का प्रेम लड़की से एकतरफा था। कुछ महीने पहले वह दीवार फांदकर लड़की के घर में घुस गया था। इस पर लड़की के भाई योगेंद्र और परिजनों ने थाने में FIR दर्ज कराई थी। तभी से दोनों के बीच रंजिश बनी हुई थी।बीती रात करीब 11:30 बजे योगेंद्र अपने दोस्त कामेश राव के साथ बस्ती में बैठा था। तभी अचानक वहां सुरेंद्र पहुंचा और योगेंद्र से बहस करने लगा। मामला बढ़ते ही सुरेंद्र ने चाकू निकालकर योगेंद्र पर हमला कर दिया।बीच-बचाव करने आए कामेश को आरोपी ने कई बार चाकू से गोदा। गंभीर रूप से घायल हालत में स्थानीय लोगों ने उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुँचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुरेंद्र महानंद को गिरफ्तार कर लिया गया l