"संकल्प - एक युद्ध नशे के विरुद्ध: दुर्ग पुलिस ने पकड़ा अवैध हुक्का बार, संचालक समेत चार आरोपी गिरफ्तार"

"संकल्प - एक युद्ध नशे के विरुद्ध: दुर्ग पुलिस ने पकड़ा अवैध हुक्का बार, संचालक समेत चार आरोपी गिरफ्तार"

दुर्ग /दुर्ग पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे अभियान *संकल्प " एक युद्ध, नशे के विरुद्ध के तहत मुखबीर से प्राप्त सूचना हुई कि *एक व्यक्ति अवैध रूप से हुक्का बार खोलकर नव जवानों को हुक्का का निकोटिन युक्त फ्लेवर सामान विक्रय कर हुक्का पॉट में हुक्का पिला रहा हैउक्त सूचना पर  द्वारा तत्काल पुलिस टीम मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड़ कार्यवाही किया गया, आरोपी अवैध हुक्का बार का संचालक नीरज सिंह  उम्र 22 साल  स्मृतिनगर थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.) को अवैध रूप से हुक्का पिलाते हुए पकड़ा गया,  जिससे पूछताछ किये जाने पर उक्त हुक्का सामान को राजा नामक व्यक्ति से लेकर अवैध रूप से हुक्का संचालित करना बताया।आरोपी नीरज सिंह के कब्जे से 01. दो नग हुक्का पीट 02. दो नग हुक्का पाईप एक काला, एक पीले रंग का 03. एक नग महाराजा कम्पनी का फ्लेवर जिसमें 0.50 प्रतिशत निकोटिन लिखा हुआ 04. एक नग अलादीन ब्रेनफीजर फ्लेवर जिसमें 0.50 प्रतिशत निकोटिन लिखा हुआ 05. एक नग फ्लेवर अफजल चीफ कमिशनर जिसमें 0.50 प्रतिशत निकोटिन लिखा हुआ 06. एक नग 05 पान फ्लेवर एआई आयान कम्पनी 07. एक नग पान रजनी फ्लेबर एआई आयान कम्पनी 08. दो पैकेट स्टाश प्रो कोकोनट कोल 09. एक नग शीशा क्राउन कम्पनी का रोल फाईल जुमला कीमती 5,000/- रूपये को जप्त किया गया।

 हुक्का बार संचालक  1- नीरज सिंह  हुक्का पीने वाले आरोपी 01. धनंजय साहू 02. गगनदीप सिंह 03. संकेत मौके पर गिरफ्तार किया गया।

 इसी प्रकार कुम्हारी के उड़िया मोहल्ला में अवैध रूप से मादक पदार्थ की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा सर्च अभियान चलाकर 120 घरों संदिग्ध स्थानों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई।

हुक्का बार की कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरुविन्दर सिंह संधु चौकी प्रभारी स्मृति नगर सउनि गोरखनाथ चौधरी, प्र.आर. नरोत्तम सिंह निषाद, आरक्षक कमल नारायण परगनिहा, अनिकेत चंद्राकर की कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

 *गिरफ्तार आरोपी* 
 1- नीरज सिंह  स्मृतिनगर थाना सुपेला  
 2-.धनंजय साहू उम्र 25 साल सा.  चर्च के पास दुर्ग  
3- गगनदीप सिंह  उम्र 27 साल सा.  बाबादीप सिंह नगर सुपेला 
4-संकेत धर्मकार  उम्र 27 साल सा. सिद्धार्थ नगर दुर्ग