बिलासपुर में आज बनेगा World Record, 1500 बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेषभूषा में गाएंगे वंदे मातरम
नशा न करने की लेंगे शपथ
एक साथ 1500 स्कूली बच्चे नशा ना करने की शपथ लेंगे। साथ ही कंपनी गार्डन में विवेकानंद की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राष्ट्रीय युवा दिवस पर इस बार बिलासपुर देश भर में आकर्षण का केंद्र रहने वाला है, ये बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।
बन रही विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रंगोली
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि युवा दिवस इस बार खास अंदाज में बनाया जा रहा है, ताकि युवा प्रेरणा ले सके। उन्होंने बताया पुलिस मैदान में 5500 स्क्वायर फीट से बड़ी आकर्षक और विशाल रंगोली से भी स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाया जा रहा है। जिसका काम चल रहा है। यह रंगोली विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रंगोली का खिताब लेगी। जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।जिससे प्रदेश का भी मान बढ़ेगा।