बजट 2026-27 आम आदमी के लिए निराशाजनक : मोहित वालदे
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किए जाने के बाद आमजन में निराशा का माहौल है। इस संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कॉंग्रेस युवा महासचिव शहर जिला दुर्ग मोहित वालदे ने कहा भारतीय जनता पार्टी के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए इस बजट में आमजन, मजदूर, किसान और रोजगार करने वालों के लिए कोई खास राहत नहीं दी गई है।
बजट में किसानों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कोई चर्चा नहीं की गई है, ।
निचले स्तर के मजदूरों और रोजगार करने वालों के लिए कोई विशेष पैकेज या राहत की घोषणा नहीं की गई है।
बढ़ती महंगाई से आमजन त्रस्त है, लेकिन बजट में इस पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। गरीबी उन्मूलन के दावे खोखले: बजट भाषण में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा किया गया है, लेकिन वास्तविक आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह दावा खोखला लगता है।
आमजन को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं, खासकर बढ़ती महंगाई और आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए। लेकिन बजट में इन अपेक्षाओं को पूरा नहीं किया गया है!