28 शाबान शाही उर्स की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, तीन दिवसीय उर्स कार्यक्रम की रूपरेखा तय
दुर्ग। 28 शाबान शाही तारीखी उर्स के मुबारक मौके पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें तीन दिनों तक चलने वाले शाही उर्स के कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से शाही उर्स कमेटी का गठन किया गया तथा उर्स के दौरान होने वाले कार्यक्रमों और आमंत्रित अतिथियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 14 फरवरी को काबुली कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुस्लिम धर्मगुरु समाज को खिताब फरमाएंगे। 15 फरवरी को देश के मशहूर कव्वालों द्वारा कव्वाली का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं 16 फरवरी को नमाज-ए-जोहर के बाद बाबा अब्दुल रहमान शाह काबुली का गुस्ल संपन्न होगा। इसी दिन शाम को पुराना बस स्टैंड स्थित मजार के सामने भव्य एवं शाही आम लंगर का आयोजन किया गया है।
बैठक में 28 शाबान शाही उर्स कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया, जो इस प्रकार है—
संरक्षक:
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) डॉ. सलीम राज, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छबड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, मानसी गुलाटी।
संयोजक:
फ़ज़ल फारूखी, आफताब रब, आलोक सिहोरे, उबैद फारूखी, अख़्तर खान
अध्यक्ष: अफज़ल हुसैन
जनरल सेक्रेटरी: इकराम कुरैशी
कोषाध्यक्ष: मोहम्मद सिराजुद्दीन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष:
अमीर नासिर, अय्यूब खान, जुनैद आज़मी, मोहम्मद आवेज
उपाध्यक्ष:
मोहम्मद खालिक, तनवीर खान, जमील खान, इम्तियाज खान
सचिव:
इजहार खान, सैयद भाई, इशाक खान
सह सचिव:
बबलू भाई, हाजी कय्यूम चौहान, हाजी ताहिर निजामी
मीडिया प्रभारी:
नसीम फारूकी, राजा खान (शिवनाथ), धनेंद्र सिंह चंदेल (दैनिक पहाट), हामिद खान (पूरब टाइम), मो. इम्तियाज मंसूरी (दैनिक पहल न्यूज़)
सदस्य:
इकबाल सिद्दकी, शनि, मोहम्मद अली बांटी, राहुफ खान, रईस खान, आफताब पुवार
शाही उर्स कमेटी ने समस्त आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस कार्यक्रम की जानकारी शाही उर्स कमेटी के जनरल सेक्रेटरी इकराम कुरैशी ने दी।